फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी चलने से मचाई तबाही घरो में लगी टीन टप्पर उडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। तेज आंधी और बारिश से अचानक मौसम बदल गया। घरों के टिनशेड उखड़कर दूर जा गिरे। वहीं बिजली के तारों में फाल्ट होने से कई गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया, किहुनिया, कुसमा, कोलानपुरवा, रानीपुर, गिदुरहा, हरिजनपुर आदि गांव मे तेज आंधी चलने से झोपड़ियों के टिन-टप्पर उड़ गये। वही बारिश होने से घरों के अंदर पानी भी भर गया। जिससे समस्या खड़ी हो गई है। टिकरयिा गांव के सुखनिधान गर्ग उर्फ छोल्ला, मोनू कोल, हरिजनपुर निवासी सरिता कोल, कमलेश कुमार, ने बताया कि शनिवार को तेज आंधी चलने से उनकी झोपड़ी में लगी टिन उड़ गई। इसके साथ ही हल्की बारिश होने से उनके घरों में पानी भर गया। जिससे गृहस्थी भी नष्ट हो गई। वही आंधी चलने से आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। टिकरिया गांव के राजू कोल ने बताया कि बिजली विभाग को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें