चित्रकूट। जिले में रविवार की रात और फिर सोमवार की सुबह लगभग एक घंटे से अधिक बारिश होने से मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश से शहर व गांव की कई गलियों समेत मुख्य मार्ग की सड़कों पर जलभराव भी हो गया। किसानो की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
जिले में रविवार की शाम को धूल भरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सोमवार की सुबह एक घंटे तक हुई बारिश से शहर सहित भरतकूप, मानिकपुर क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीण इलाके में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वही बारिश के कारण किसानों का भूसा और गेहूं भीग गया। बारिश होने से मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अकबरपुर गांव के किसान महेश सिंह, कोरारी गांव के किसान सुनील यादव व मुकेश सिंह ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल अभी खलिहान में ही रखी थी। बारिश होने से भीग गई है।