फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगढ़ के तीन बैंककर्मी समेत 14 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को भी कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी रहा। 14 संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन संक्रमित बरगढ़ की इलाहाबाद बैंक के हैं। सभी को क्वारंटीन सेंटर शिवरामपुर भेजा गया है। संक्रमितों के रिहाइशी इलाकों और बैंक को सैनिटाइज कराया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 233 हो गई है। एक्टिव केस 114 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में तीन तरह से कोरोना की जांच हो रही है। अलग-अलग जगह से रिपोर्ट आने से कुल मरीजों और एक्टिव केस की संख्या का सही मिलान नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें तीन बरगढ़ की इलाहाबाद बैंक शाखा के कर्मचारी और ग्यारह अन्य हैं। बैंक को बंद कराकर सैनिटाइज किया गया। स्टाफ के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमितों के परिजनों और इनके आसपास रहने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें