मुख्यालय के एटीएम में लगी लंबी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अवकाश होने के कारण बैंक तो बंद रहे लेकिन एटीएम से रुपये निकालने के लिए लोग ठंड के बावजूद लाइनों में खडे़ रहे। जिसमें शहर में तीन एटीएम ही काम करते रहे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही एटीएम कुछ देर तक काम किया।
जिससे बैंक उपभोक्ताओं में बैंक अधिकारियों के प्रति गुस्सा देखा गया। हालत यह रही कि दोपहर होते-होते सभी एटीएम की धनराशि खत्म हो गई और किसी का सर्वर खराब होने से शटर बंद हो गया।
नोट बंदी के बाद से बैंकों के एटीएम में भी नोट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। कुछ बैंकों के एटीएम तो एक भी दिन नहीं खुले। सोमवार को बैंकों में नोट न होने से निराश लोग जब मंगलवार को अवकाश होने पर एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे तो लंबी लाइनें लगानी पड़ी।
लंबी लाइनें देखकर तो वृद्धों ने घर ही जाना अच्छा समझा। एटीएम से रुपये निकाले पहुंचे राजेश सिंह, सुरेश लाल, मोहन आदि ने बताया कि नोट बंदी होने के बाद से एटीएम से मात्र दो हजार रुपये मिलने से परिवार का पालन पोषण नहीं होता।