फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खेलो इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बांदा की बेटी ने जीता मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। बिहार के राजगीर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 (राष्ट्रीय चैंपियनशिप) में बांदा की बेटी ने फेसिंग (तलवारबाजी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस पर जिले के लोगों ने खुशी जताई है।
भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत यूथ गेम्स-2025 का इन दिनों बिहार में सातवां संस्करण चल रहा है। इसमें देश भर के लगभग 10 हजार खिलाड़ी 80 खेलों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रतिभागियों में बांदा अनुकृति सिंह भी हैं। वह महिला वर्ग तलवारबाजी में भाग ले रही हैं। रविवार को हुए मुकाबले में अनुकृति ने कांस्य पदक जीता। बिहार के खेल एवं युवा मंत्रालय के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। अनुकृति इससे पहले भी कई मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राम विशाल सिंह की नातिन (बेटी आंकाक्षा सिंह की पुत्री ) और पिता अजीत सिंह की बेटी अनुकृति इन दिनों माता-पिता के साथ फरीदाबाद में रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। डीसीडीएफ पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बांदा की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर बांदा का नाम जगमग किया है। यह बहुत गर्व का अवसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें