चित्रकूट। राज्य कर विभाग ने शनिवार को व्यापारिक संवाद कार्यक्रम में जिले में चाइनीज और सिंथेटिक मांझे के निर्माण, बिक्री तथा उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने की नसीहत दी। व्यापारियों ने चाइनीज और सिंथेटिक मांझे की खरीद-फरोख्त न करने का आश्वासन दिया। राज्य कर के उपायुक्त विक्रम अजीत ने व्यापारियों से चाइनीज मांझे पर प्रभावी रोक लगाने का आह्वान किया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच के 11 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। इस आदेश में मानव जीवन, पर्यावरण और पक्षियों की सुरक्षा के लिए चाइनीज मांझे पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। बैठक के बाद उपायुक्त विक्रम अजीत, राज्य कर अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी और प्रमोद कुमार ने कर्वी बाजार में पतंग व्यापारियों से संपर्क किया। व्यापारियों ने चाइनीज और सिंथेटिक मांझे की खरीद-बिक्री न करने का आश्वासन दिया।