फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांप के डसने से दो की मौत, एक महिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक अन्य महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। राजापुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर निवासी बड़कू राम (60) को धान की नर्सरी की सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह, सदर कोतवाली क्षेत्र के बरमपुर निवासी चंपा देवी (46) को शुक्रवार रात घर में सोते समय सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी भी मौत हो गई। भरतकूप के पहरा निवासी आरती देवी (36) को भी रात में सांप ने डस लिया, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें