सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा थाने की पुलिस टीम ने बोलेरों में बकरी चोरी कर भाग रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो प्रयागराज व एक महोबा का रहने वाला है।
थाना प्रभारी सुशील चंद्र ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को सुंदरलाल पुत्र श्याम हरिजन निवासी इटवां थाना रैपुरा द्वारा सूचना दी गई कि उनकी एवं उनके पड़ोसी चुन्नू प्रसाद अपनी बकरियां खोज रहे थे कि भखरवाड़ मोड़ के पास कुछ लोग बकरियों को बोलेरो में लाद रहे थे, उसी समय थाना रैपुरा पुलिस को सूचना दी कि गई कि बकरी चोर उनकी बकरियां चोरी कर बोलरो में लादकर ले जा रहे है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त नियाज खान पुत्र हकीम खान निवासी मानिकपुर सरहट थाना मानिकपुर, उन्नत खान पुत्र कल्लू निवासी कुलपहाड़ जनपद महोबा, आशीष वाहन स्वामी पुत्र रामायण सिंह निवासी धर्मनगर शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज, सुनील पुत्र राम जियावन निवासी टीकान टोला शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज व जलापत पिता जीनत निवासी हरदीकला बरगढ़ को बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रैपुरा में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया है।