फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद और रक्षाबंधन पर खरीदारी को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बकरीद व रक्षाबंधन की खरीदारी करते स्थानीय लोग। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। बकरीद और रक्षाबंधन को लेकर शुक्रवार को बाजार मेें खासी भीड़ उमड़ी। महिलाओं की खासी तादाद रही। लॉकडाउन के बाद पहली बार इतनी चहल-पहल दिखी। भीड़ से सामाजिक दूरी का नियम टूट गया। ज्यादातर ग्राहक बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को बकरीद है। सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है। इससे शुक्रवार को दोनों समुदाय के लोगों की बाजार में खासी भीड़ रही। कपड़ों, किराना, मिठाई, सेवईं और राखियों की दुकानों से खूब खरीदारी की गई। महिलाआें ने राखी, साड़ियों और सूट की खरीद की। शहर के पुराने बाजार स्थित चौराहे पर सेवइयों की देर शाम तक खरीदारी होती रही। राखी के साथ ही मिठाइयां भी खरीदी गईं। जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप व भौरी के बाजार भी खरीदारों की भीड़ उमड़ी। आसपास के गांवाें से भी लोग बाजार करने पहुंचे। शहर की मीना गुप्ता, रेखा गुप्ता, पूनम पटेल, ममता मिश्रा आदि ने बताया कि त्योहार से पहले बाजार बंद रहेगा। इससे आज ही बाजार किया गया। इस बार बाहर से नया सामान न आने से मजबूरी में पुराने सामान की खरीदारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें