फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जर्जर सड़कें बनीं मुसीबत, राहगीर और वाहन चालक परेशान

Sat, 11 Apr 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी-07- एलआईसी सड़क बड़े गड्ढे के बीच निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर की सड़कें जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन मार्गों पर चलना आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। आए दिन राहगीर और वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन




धनुष चौराहे से एलआईसी सड़क तक करीब 500 मीटर लंबे मार्ग पर दस से अधिक गहरे गड्ढे हैं। इनकी गहराई आधा से एक फीट तक है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। स्टेशन सड़क का हाल भी बदहाल है, जहां सड़क उखड़ चुकी है और गिट्टियां बिखरी हैं। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की है लेकिन मरम्मत नहीं हुई। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अधिकारी केवल आश्वासन देकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।





धुस मैदान निवासी रमेश सिंह सोमवार को एलआईसी सड़क के गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गए थे। एसडीएम कॉलोनी निवासी दुर्गेश दयाल बुधवार को बाइक से जाते समय गिरते-गिरते बचे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि सभी मार्गों पर मरम्मत का काम होना है। जल्द टेंडर होने के बाद काम शुरू होगा।

फोटो 11 सीकेटीपी-07- एलआईसी सड़क बड़े गड्ढे के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें