बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जीजीआईसी में सीटिंग प्लान की जानकारी लेते केंद्र प्रभारी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बीएड प्रवेश परीक्षा आज मुख्यालय के दो केंद्रों पर दो पालियों में होगी। 562 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शनिवार को परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गईं। कक्षों को सैनिटाइज किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज नेे बैठक कर नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा शहर के गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में होगी। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय में 362 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में 200 परीक्षार्थी बैठेंगे। केंद्र से दो सौ गज की परिधि में धारा 144 लागू की गई है। वहीं अतिरिक्त समन्वयक महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ के डॉ. एस कुरील ने बताया कि पहली पाली में सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग का भी इंतजाम किया जा रहा है। मास्क के स्टाल लगाए जाएंगे।