चित्रकूट। स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अयोध्या की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। अयोध्या ने प्रयागराज को 15-6 से पराजित किया।
मंगलवार की दोपहर को स्टेडियम में फाइनल मुकाबला अयोध्या व प्रयागराज की टीम के बीच खेला गया। इसके पहले सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में प्रयागराज ने गोरखपुर को 15-6 से परास्त किया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या ने वाराणसी को 25-10 से हराया। फाइनल मुकाबले का पहला सेट प्रयागराज ने जीता, लेकिन दूसरे सेट में अयोध्या की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-6 से मुकाबला जीत लिया।
विजयी टीम को पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ी सुविधाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ें। इस मौके पर मो. फिरोज, अख्तर, व्यायाम शिक्षक श्याम सुंदर यादव व श्रीकेशन आदि मौजूद रहे।