चित्रकूट। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक खुले में शौच से आजादी दिवस मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी कर किया गया। सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि गोष्ठी के माध्यम से सभी लोग संकल्प लें कि जनपद चित्रकूट को खुले में शौच से मुक्त कराना है।
इसमें शिक्षा,स्वास्थ्य,आंगनबाड़ी आदि के माध्यम से जागरूकता फैलायें। जिलाधिकारी शिवाकांत ने कहा कि खुले में शौच से जिले को मुक्त कराना है। इसमें संस्थाएं बढ़-चढ़कर भाग लें और ग्रामीणों को इस दिशा में जागरूक करें। 27 गांव इस माह ओडीएफ. करने का लक्ष्य रखा गया है इसमें मुख्य विकास अधिकारी शौचालय निर्माण की प्रत्येक दिन समीक्षा करें।
मुख्य विकास अधिकारी जेपी पाण्डेय ने कहा जन सहभागिता के बिना कोई भी कार्य सफ ल नहीं होता। गोष्ठी के बाद विधायक व जिलाधिकारी ने चलो गांव की ओर रथ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय,अभियान संस्था के अशोक कुमार,वासफोरम के शंकर दयाल पयासी व गांव के प्रधान व ग्राम सचिव आदि मौजदू रहे।
भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस
चित्रकूट(ब्यूरो)। अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में देर शाम को मशाल जुलूस निकाला। जिसक ा नेतृत्व ओम प्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके पर महामंत्री ब्रजेंद्र शुक्ला, सुधीर मिश्रा, सुमित त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।