फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संपूर्ण प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कोविड-19 में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रेनू सिंह विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान वीरांगना लक्ष्मीबाई राजकीय महाविद्यालय झांसी ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद विधिक एवं प्रशासनिक सहयोग के अन्तर्गत ‘बालिकाओं के आत्मनिर्भरता में रोवर-रेंजर्स का महत्व’ पर गोष्ठी की गई।
भारत स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव सुरेश प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को विशेष टिप्स दिए। जन जागरूकता के अन्तर्गत रोवर-रेंजर्स ने रैली निकाली। जिसमें महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन से जोड़ने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा तथा बालक, बालिकाओं से भेदभाव दूर करने को छात्राें, अभिभावकों व प्राध्यापकों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें