फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: इनोवा की टक्कर से ऑटो पलटा, दस श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 26 सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 26 सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन

फोटो 10 सीकेटीपी 27 सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो व मौजूद लोग। संवाद
मध्य प्रदेश निवासी ऑटो सवार परानू बाबा आश्रम से लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर हाईवे पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बरगढ़ मोड़ के पास इनोवा कार की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो पलट गया, जिससे दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायल परानू बाबा आश्रम से दर्शन कर लौट रहे थे। प्रयागराज की ओर से आ रही इनोवा कार ने ऑटो को टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। घायलों में मध्य प्रदेश के रामकली (60), सपना (14), केसरकली (60), अनारकली (60) शामिल हैं। ऑटो चालक कल्लू राम (50), श्यामकली (35), आंचल (15), साहिल (10) और श्यामकली की सास भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

फोटो 10 सीकेटीपी 26 सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें