फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : अवैध खनन की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, छह घायल

Wed, 02 Jun 2021 11:58 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

पुलिस कर्मियों के मुताबिक वह घटनास्थल पर अवैध खनन का वीडियो बना रहे थे, तभी खनन माफिया और आसपास मौजूद लठैतों ने लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। उन्हें बचाने में ग्रामीण बुद्धविलास, पप्पू गौतम व अंशुल भी घायल हो गए। उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में बाघे नदी किनारे बालू का अवैध खनन कर रहे लोगों ने वीडियो बना रहे पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिस कर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मियों की बाइकें भी तोड़ डाली। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने 12 लोगों को पकड़ लिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


38 आरोपियों के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पहली रिपोर्ट जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने अवैध खनन व ढुलान की और दू्सरी रिपोर्ट घायल पुलिसकर्मी की ओर से सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमला व धमकी की दर्ज की गई है।

नामजदों में ज्यादातर कमासिन जिला बांदा के निवासी हैं। पहाड़ी थानाक्षेत्र में बाघे नदी के एक ओर चित्रकूट व दूसरी ओर बांदा जिले की सीमा है। नजदीक पड़ने वाले ओरा ममसी गांव के पास खनन माफिया बालू का अवैध खनन करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार को पहाड़ी थाने के तीन सिपाही पंकज, दीपक व नरेंद्र बाइक से पुलिस विवेचना की नोटिस को तामील कराने के लिए ओरा ममसी गांव गए थे। उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे बालू का अवैध खनन होने की सूचना दी, जिस पर सिपाही ग्रामीणों के साथ नदी किनारे घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के मुताबिक वह घटनास्थल पर अवैध खनन का वीडियो बना रहे थे, तभी खनन माफिया और आसपास मौजूद लठैतों ने लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। उन्हें बचाने में ग्रामीण बुद्धविलास, पप्पू गौतम व अंशुल भी घायल हो गए। उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई।

सिपाहियों की सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा, एसडीएम राजबहादुर व सीओ एसके सोनकर भी पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। घायल पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों को पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हमलावर नदी किनारे बैलगाड़ी छोड़कर कमासिन बांदा की ओर भाग गए।  पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि नदी किनारे खेतों से मिट्टी ढुलान की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे और वीडियो बनाते समय ही आरोपियों ने हमला किया है। तीन सिपाहियों व कुछ ग्रामीणों को चोट आई है जिनका इलाज हो रहा है। कई आरोपी पकड़े गए हैं मुख्य आरोपी समेत कई आरोपी बांदा की ओर भागे हैं, जिनको पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में 38 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें