फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक मत्स्य निदेशक, दो लेखपाल व डीआईओएस का रोका वेतन

Wed, 16 Aug 2017 11:16 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायतों का निस्तारण कराते मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो                                                      राजापुर (चित्रकूट)आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल  अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर में हुआ। उन्होंने ग्राम पंचायत चिल्लीमल के राम गुलाम के वरासत दर्ज न होने पर एवं ग्राम पंचायत प्रसिद्धपुर में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर दोनों क्षेत्र के लेखपालों के वेतन रोकने के निर्देश उप जिलाधिकारी राजापुर को दिए। सहायक निदेशक मत्स्य को तालाब आवंटन का लक्ष्य जो प्राप्त हुआ है के सापेक्ष आवंटन न किए जाने पर नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक पट्टों का आवंटन शत प्रतिशत नहीं कर देते हैं तब तक इनका वेतन नहीं निकाला जाए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए।
  बैठक मे उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकलांग,वृद्धा,विधवा पेंशन योजनाओं का शहरी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारियों को सत्यापन किया जाना है। जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि रिबोर/ हैंडपंपों की रिर्पोट दें, 21 ट्युबवेल हैं जिसमें एक खराब हैं जिसे तत्काल ठीक कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 168 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 विकलांग प्रमाण-पत्र, पांच रेफर, पांच रियायत जारी किए गए हैं।

इस मौके पर  मानिकपुर विधायक आरकेसिंह पटेल, डीआईजी, चित्रकूटधाम मंडल बांदा ज्ञानेश्वर तिवारी, पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा राजापुर्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


बनाए जा रहे मीटिंग हाल की जांच हो
राजापुर। व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता ने राजापुर में क्षेत्र बनाए जा रहे मिटिग हाल में घटिया कार्य करने पर मंडालयुक्त को पत्र सौंपा है। जिसमें कहा है कि 50 लाख की लागत से बनाए जा रहे कार्य की जांच की जाए।

दो दिन के अंदर करें काम
राजापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के बाद जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने अधिशासी अभियंता जल निगम, विद्युत प्रभागीय वनाधिकारी के साथ बैठक ली। जिसमें बरगढ़ पेयजल योजना में 90 गांव संतृप्त होंगे जिसमें वन विभाग के क्षेत्र में 33 केवीए का सब स्टेशन बनना है जिसे विद्युत विभाग तत्काल ऑनलाईन प्रपोजल बनाकर प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध करायें। ताकि भारत सरकार से परमीशन लिया जा सके। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को दो दिन के अंदर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें