फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रास्ते के विवाद में मारपीट, 23 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चक जाफर गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। इसमें छह लोग घायल हो गए और 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चक जाफर निवासी शिव शरण यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे रास्ते के विवाद को लेकर सोहन, चुनकाई, सुरेश, विष्णु, प्रेमचंद्र, देशराज, सुभाष, राजू, अखिलेश, अनुज, अजय, वरुण, आंचल आए और उसके भाई सुशील को लाठी डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर उसका बेटा प्रेमचंद्र, सचिन व बहू मुन्नी देवी और भतीजा नीरज पहुंचे तो उनको भी पीट दिया। जिससे सुशील, प्रेमचंद्र व नीरज के सिर फट गए और मुन्नी देवी व नीरज के हाथ-पैर में चोट आई है। जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे पक्ष के अजय कुमार यादव ने बताया कि सुख्खन, सुशील, सुनील, पारस, प्रेमचंद्र, सचिन, अश्वनी, सूरज, सत्येंद्र व नीरज ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। सिर के साथ अन्य हाथ-पैर में चोटें आई हैं। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर दोनों पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें