बरगढ़। थाना क्षेत्र के कटैया डांडी में जमीन विवाद में हमलावरों ने एक ग्रामीण लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 19 जून 2026 को करीब 6 बजे शाम को हुई। वादी बालेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को मेरे पिता अवध नारायण घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव के ही राम नारायण, घनश्याम सिंह व शैलेंद्र कुमार वहां आए जमीन पर पिलर खोदने लगे। अपनी जमीन पर पिलर बनाने का अवध नारायण ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इस हमले में अवध नारायण को गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। थानाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)