फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एएसपी ने आरक्षियों को पढ़ाया अनुशासन और कर्तव्य का पाठ

Sat, 17 Jan 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-9- परिचय- रिक्रूट आरक्षियों को जानकारी देते अपर एसपी सत्यपाल सिंह । संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, संवेदनशीलता का महत्व बताया। साथ ही सोशल-मीडिया आचरण, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न करने एवं विभागीय नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अपर एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण के दौरान तथा बाद में कर्तव्य-निष्ठा का पालन करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरक्षियों को सोशल-मीडिया नीति का सख्ती से पालन करने का निर्देश है। विभागीय गोपनीय जानकारी साझा न करने, आपत्तिजनक पोस्ट न करने एवं संस्था की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया। उल्लंघन पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आरटीसी शिवमूरत यादव व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें