फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ में चित्रकूट के अशोक अव्वल

Wed, 18 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित तीन हजार मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के  राममनोहर को पहला और धनंजय यादव को दूसरा स्थान मिला। बांदा के देवकुमार  तीसरे स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के अशोक  ने बाजी मारी, यहीं के विनय दूसरे और महोबा के बृजेश तीसरे स्थान पर रहे ।
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो में जूनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के अभय पांडे प्रथम, बांदा के योगेंद्र द्वितीय और चित्रकूट के रघुनंदन तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में बांदा  के अमित वर्मा अव्वल आए। डिस्कस थ्रो सीनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के आशीष कुमार प्रथम, बांदा के अनुज द्वितीय और बांदा के ही चांद अली तृतीय रहे।

जेवलिन थ्रो सीनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के आशीष प्रथम,  रामप्रकाश सिंह द्वितीय और बांदा के अनुज तृतीय रहे । ऊंची कूद बालक वर्ग में बांदा के रामनरेश प्रथम, महोबा के  नीतेंद्र द्वितीय और बांदा के वीर बहादुर तृतीय रहे।
विज्ञापन


डिस्कस  थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में बांदा की शिवानी अव्वल रहीं। चित्रकूट की रीता द्वितीय और निधि द्विवेदी तृतीय रही। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बांदा, चित्रकूट और महोबा की  टीमें भाग ले रही हैं। मंडलीय रैली के सहसंयोजक  प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया बुधवार को मंडलीय खेलकूद का समापन  होगा।

भजन  गायन में ज्ञान भारती इंटर कालेज की मयंका त्रिपाठी और बालक वर्ग में  सीआईसी के सिद्धांत तिवारी अव्वल रहे। गजल गायन में सीआईसी की राधा और महोबा के  दीपक, क्रिया गीत में बांदा की टीमें, एकांकी में कर्वी की टीम अव्वल  रही। कव्वाली में महोबा की टीम प्रथम रही।

सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम  के संयोजक हनुमान प्रसाद शुक्ल ने बताया सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्वी प्रथम,  महोबा द्वितीय और बांदा तृतीय रहा। हमीरपुर की टीम ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें