फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अशोक अध्यक्ष व पंकज सचिव निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी व चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद में अशोक गुप्ता व सचिव पद पर पंकज त्रिपाठी विजयी हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के मतगणना एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बुआराम शुक्ला, गोपाल अग्रवाल, राम प्रसाद सिंह, सूर्यबली त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी व निर्वाचन अधिकारी चन्द्रपाल, योगेश कुमार श्रीवास्तव, चुनबाद प्रसाद, सहायक चुनाव अधिकारी शिवपूजन शुक्ला, बिनीत पयासी, आलोक त्रिपाठी, दमयंती की देखरेख में शुरू हुआ। दोपहर चार बजे मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर अशोक गुप्ता व मंत्री पद में पंकज त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी विजयी घोषित हुए।
बताया गया कि अध्यक्ष पद में अशोक गुप्ता 148, सुरेश सिंह 139, जगत नारायण पांडेय 117, सुरेश तिवारी 64 व रामसजीवन वर्मा को 35 मत मिले। इसी प्रकार मंत्री पद पर पंकज त्रिपाठी 325 व राजकुमार यादव ने 171 मत प्राप्त किया। कोषाध्यक्ष पद पर मनमोहन चतुर्वेेदी 305, कामता प्रसाद 201, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक शुक्ला 266, शिव कुमार सिंह 227, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप गुप्ता 203 व पंकज चतुर्वेदी 205 मत पाकर दोनों विजयी रहे।
विज्ञापन

-
परिणाण रोकने की मांग
चित्रकूट। मतगणना के दौरान कई बार अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल आफ उप्र की प्रति दिखाकर चुनाव परिणाम रोकने के आदेश का पालन कराने की मांग की, लेकिन कमेटी ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें