फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आशीष ने गरीब बेटी का किया कन्यादान

Thu, 07 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 06 सीकेटीपी-32-कन्यादान के दौरान मौजूद समाजसेवी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। जिले के लोहदा गांव निवासी समाजसेवी कुंवर आशीष सिंह रघुवंशी ने एक और जरूरतमंद बेटी का विवाह कराकर अपनी समाज सेवा की मिसाल पेश की है। यह उनका सत्रहवां कन्यादान है, जिसके तहत उन्होंने एक गरीब परिवार की बेटी के हाथ पीले किए।
विज्ञापन


ग्राम लोहदा निवासी अर्चना यादव का विवाह 5 मई 2026 को मानिकपुर ब्लॉक के छेरिहा गांव निवासी कुशल यादव के साथ संपन्न हुआ। इस पूरे विवाह का खर्च आशीष सिंह रघुवंशी ने स्वयं वहन किया। रघुवंशी अब तक कुल 17 जरूरतमंद बेटियों का विवाह करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे यह कार्य समाज सेवा के भाव से कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि वे आगे भी इसी तरह गरीब परिवारों की बेटियों की मदद करते रहेंगे। उनके इस निरंतर प्रयास से कई परिवारों को सहारा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें