फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर पंचर होते ही नियंत्रण खो बैठा चालक

Tue, 07 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
हाइवे पर भिड़ी रोडवेज बस व प्राइवेट एंबुलेंस वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर प्राइवेट एंबुलेंस व रोडवेज बस की आमने- सामने से भिड़ंत का कारण एंबुलेंस का अगला टायर पंचर हो जाना भी बताया जा रहा है। यह दुर्भाग्य ही था कि जैसे की एंबुलेंस लहराई तो सामने से बस चालक भी मवेशी को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


बांदा के अहाना अस्पताल में संबद्ध  एंबुलेंस लक्ष्मी देवी और केशरिया देवी व उनके परिजनों को लेकर इलाहाबाद के लिए निकली थी। एंबुलेंस का टायर पंचर होने के साथ ही सामने से आ रही बस के सामने जानवर आ गए। दोनों के  चालक नियंत्रण खो बैठे। ऐसे में पुलिया सकरी होने के कारण दोनों टक्कर हो गई।

गंभीर हालत में एंबुलेंस चालक ने बताया कि अगला टायर अचानक पंचर होने से ही नियंत्रण बिगडा था। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि  दोनों वाहनों को क्रेन के माध्ययम से सड़क किनारे कर दिया गया है। जिससे यातायात सुचारू हो गया है। बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन




रोडवेज बस एवं एंबुलेंस की भिडत में एंबुलेंस सवार सुनीता (40) पत्नी दिनेश, आकांक्षा (20) पुत्री दिनेश, चंद्रशेखर (35) पुत्र शिवप्रसाद, लक्ष्मी (60) पत्नी शिवप्रसाद, वीरकुमार (7) पुत्र दिनेश, नैनसी (13) पुत्री दिनेश केशरिया देवी (50) पत्नी रमाशंकर और एंबुलेंस मालिक/ चालक कौशल किशोर (35) पुत्र दामोदर प्रसाद घायल हुए हैं । इसके अलावा रोडवेज बस सवार घायल प्रेमलता(20) पुत्री किशोरचंद्र प्रसिद्धपुर पहाड़ी, राजरानी (35) पत्नी रामलाल, संतोषी देवी (21) पत्नी चंद्रकिशोर और ज्योति (16) पुत्री कमल कुमार निवासी पहाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें