फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जेल, जिला अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्थाएं मिलीं ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को प्रोबेशन अधिकारी के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उन्होंने जिला अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जेल में महिला बैरक चेक की। यहां पीसीओ में हफ्ते में एक बार कैदियों को घर वालों से बात करने की व्यवस्था मिली। निरक्षर महिला कैदी एनजीओ के माध्यम से हस्ताक्षर करना और पेंटिंग करना सीखती मिलीं।
उन्होंने, जिला प्रोबेशन अधिकारी को सेनेटरी पैड की डिस्ट्रॉय मशीन व स्टडी स्मार्ट बोर्ड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र कसहई की जांच की गई। शिवरामपुर आरसेटी का निरीक्षण किया। यहां ब्यूटीशियन कोर्स से संबंधित बालिकाओं को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पूर्व निरीक्षण की अपेक्षा वर्तमान में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। आकांक्षा कैंटीन में जाकर सदस्य ने एनआरएलएम समूह की मानती देवी से मुलाकात की और सफाई के निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर गढ़वा में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

कंप्यूटर अकाउंटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ
चित्रकूट। आरसेटी में कंप्यूटर अकाउंटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व में पूर्ण हो चुके महिला सिलाई के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा, प्रशिक्षण प्राप्त कर व्यवसाय शुरू करें। आरसेटी के फैकल्टी प्रशांत कुशवाहा ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोग की सदस्य ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। यहां वृद्धजन को सम्मानित कर फल बांटे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें