चित्रकूट। आरोग्य भारती की जिला टोली की बैठक बैजनाथ भरद्वाज विद्या मंदिर बेड़ी पुलिया में हुई। जिसमें राष्ट्रीय संगठन सचिव आरोग्य भारती एवं सलाहकार समिति सदस्य आयुष मंत्रालय के डा. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कोरोना पर किये गए सेवा कार्यों की समीक्षा की।
आरोग्य भारती जिला टोली के सदस्य डॉक्टरों व कार्यकर्ता के द्वारा करोना पर किए गए सेवा प्रयासों, चिकित्सीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिसमें समस्त डॉक्टरों ने बारी बारी से जानकारी दी। आने वाली करोना की तीसरी लहर के लिए सजग रहने व उससे लड़ने के लिए रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में आरोग्य भारती जिला टोली के सदस्य डा.एस पी त्रिपाठी ,डा. राजकुमार तिवारी, डा. जनक मिश्रा, डा. सूरज गुप्ता, डा. जेपी रामदेव, वैद्य राम हरि रैकवार, डा. साधना सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। इसके बाद छत्रपति शाहूजी महाराज कृषि महाविद्यालय नरेनाखेरा बोडीपोखरी चित्रकूट में औषधीय पौधों का रोपण व्यवस्थापक हरि शंकर सिंह की मौजूदगी में लगाये गये।