फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंत्री के वायरल वीडियो पर कहासुनी, एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री को लेकर एक वीडियो वायरल करने को लेकर दो युवकों के बीच तीखी कहासुनी हुई। इस पर एक युवक ने बांदा के एक दूसरे युवक पर सांप्रदायिक दंगा भड़काने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना पहाडी क्षेत्र के परसौंजा निवासी रामकुमार ने बताया कि उसे 29 जनवरी को बांदा के अलीगंज सेठ जी हाता निवासी विनीत मिश्रा ने फोन किया और कहा कि हिन्दू धर्म के खिलाफ एक मंत्री के भाषण का वीडियो क्यों शेयर किया है। इसे हटाने के लिए कहा। इससे इन्कार करने पर आरोपी विनीत ने गाली गलौज की।
जातीय अनुचित टिप्पणी के साथ धमकी देते हुए एक जनप्रतिनिधि को भी गाली दी है। मंगलवार को थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनीत मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें