फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 की संशोधित समय-सारिणी जारी हो गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षण संस्थान 15 अगस्त तक मास्टर डाटाबेस अपडेट करेंगे, जबकि विश्वविद्यालय 30 अगस्त तक सत्यापन पूरा करेंगे। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक छात्र रिन्युअल करा सकते हैं। फ्रेश छात्र 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करना अनिवार्य होगा। 25 अक्टूबर तक पात्र आवेदनों का सत्यापन करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें