फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पंचायत चुनाव में अपना दल एस का संगठन दिखाएगा ताकत

Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव में अपना दल एस संगठन अपनी ताकत दिखाएगा। यह चुनाव संगठन भाजपा से अलग होकर लड़ेगा। जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन में ही लड़ेगा।अपना दल एस की आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बेटालाल पटेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करना होगा।
विज्ञापन

पटेल उत्सव भवन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह समय घर या कार्यालय में बैठने का नहीं है। गांव जाकर बूथ संगठन को मजबूत किया जाए। इससे पंचायत चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्षा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष सिंह के दिए गए निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
संचालन महासचिव रावेंद्र सिंह पटेल ने किया। प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच के नाथूराम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामसिया पटेल , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह पटेल, जब्बर सिंह पटेल, कृष्णकांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें