फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अवैध खनन के दो मामले में अग्रिम जमानत

Tue, 27 Oct 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम की अदालत ने अवैध खनन के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। दोनों को 50-50 हजार के मुचलके पर राहत मिली है।
विज्ञापन

पहला मामला 16 साल पुराना है। थाना बरगढ़ में 2008 में केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि राजा सिंह निवासी शंकरगढ़ ने ग्राम मुरका में खसरा नंबर 1837 से 8 घन मीटर सिलिका सैंड का अवैध खनन कराकर प्रयागराज स्थित अपने वॉशिंग प्लांट में स्टॉक किया था।
आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी डाली थी। सुनवाई में बचाव पक्ष ने कहा बरामदगी का कोई गवाह नहीं है और सह-अभियुक्त को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना मऊ के बरियारी कला घाट का है। 24 जनवरी 2025 की रात 3 बजे खान निरीक्षक ने छापा मारकर पांच घन मीटर मोरम लदा ट्रैक्टर पकड़ा था, जिसके मालिक वेदप्रकाश निवासी शिवपुर तिराहा हैं। अदालत ने दोनों मामलों में कहा कि आपराधिक इतिहास नहीं है और जांच में सहयोग किया है, इसलिए जमानत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें