फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मारपीट के आरोपी को अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम ने मारपीट के मामले में आरोपी बुद्धविलास उर्फ अरुण को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की एक जमानत पर उसे रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मामला थाना सरधुआ के गांव दरसेंड़ा का है। वादी मिथिलेश की तहरीर पर पुलिस ने 26 सितंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि 25 सितंबर की शाम करीब 7 बजे अंगद खेत से घर लौट रहा था। प्राइमरी स्कूल के पास घात लगाए बैठे बुद्धविलास और अमित गुप्ता ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। अधिवक्ता ने कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। शासकीय अधिवक्ता ने विरोध किया। कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट में सभी चोटें साधारण पाए जाने और कोई आपराधिक इतिहास न मिलने पर जमानत स्वीकार कर ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें