पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर सैकड़ों मवेशियों के आने पर जाम हुआ रास्ता।
- फोटो : अमर उजाला
किसानोें के लिए बारिश व बाढ़ पहले ही परेशानी बनी हुई है और अब अन्ना मवेशियों ने भी नया संकट खड़ा कर दिया है। खेतों मेें जाकर फसल को नष्ट करने वाले अन्ना मवेशियों के खिलाफ पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों ने अभियान चलाया। लगभग एक हजार अन्ना मवेशियों को क्षेत्र से मुख्यालय की ओर खदेड़ दिया।
सोमवार सुबह पहाड़ी से लेकर मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर सिर्फ मवेशी ही मवेशी दिखाई पड़ रहे थे। जिससे वाहन रेंग कर चल रहे थे। किसानों द्वारा अन्ना मवेशी पहाड़ी थाने के पास तालाब में एकत्र किए गए।
स्थानीय संतोष कुमार व अशोक चंद्र ने बताया कि जिले के कई अधिकारियों से संपर्क कर इन मवेशियों को सुरक्षित रखने की सूचना दी गई लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो सभी मवेशियों को मुख्यालय की ओर हांक दिया गया। लगभग दस किमी का सफर पूरा कर मवेशियों का झुंड जैसे ही मुख्यालय के ट्राफिक चौराहे के पास पहुंचा तो चारोें मार्ग पर तितर बितर हो गए। जिससे हाईवे जाम हो गया।