सरधुवा की एएनएम देवमनी को झांसा देकर टप्पेबाजों ने
पचास हजार रुपये पार कर दिए। देवमनी ने बताया कि वह शुक्रवार को सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में समाजवादी पेंशन की बैठक में आई थी।
मीटिंग
के बाद उसने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर
अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और कहा कि आपकी साड़ी
में किसी ने उल्टी कर दी है।
वह रुपयों से भरा बैग नीचे रखकर पास
के नल पर साड़ी धोने लगी। इसी दौरान वह युवक बैग लेकर भाग निकला। उसने घटना
की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।