फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद जगह शादी न हो पाने से क्षुब्ध युवती ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत उसरी पुरवा गांव में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार की रात्रि घर में फांसी लगा लिया। प्रेमिका अपने प्रेमी से ही शादी करने के लिए अड़ी थी। जबकि लड़का दूसरी बिरादरी का होने से घर वाले विरोध करते थे। जिससे नाराज युवती ने यह कदम उठा लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उसरीपुरवा गांव की मनोरमा प्रजापति (19) पुत्री रामप्रसाद इंटर की पढ़ाई करने के बाद अपने घर ही रहती थी। जिससे गांव के ही एक पुरवा के युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। दोनों एक दूसरे से शादी तक करने के लिए राजी थे। लड़का दूसरे वर्ग का होने पर मृतक युवती के परिवार के सदस्य विरोध कर रहे थे। एक सप्ताह से घर से निकलने पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।
जिससे युवती आत्महत्या करने की धमकी घरवालों को देती थी। जिसके डर के कारण परिवार के सदस्य रात दिन युवती की रखवाली में रहते थे। शनिवार की रात्रि को युवती ने मौका लगाकर कच्चे घर में लगी बल्ली से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जानकारी होने पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दिया। जिससे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के पिता रामप्रसाद व भाई रामबरन ने बताया कि मनोरमा एक घुमतू जाति के युवक से प्रेम करती थी। जिसका परिवारिक सदस्य विरोध करते थे। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर लिया। इंटर तक पढ़ाई किया है। युवती तीन भाई में एक बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें