फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पुत्र ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप। अज्ञात कारणों के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा पांडेय सोमवार को विभागीय कार्य से मुख्यालय गई थीं।
विज्ञापन

घर में उनका छोटा पुत्र अभिषेक पांडेय (17) पुत्र स्व. उमेश अकेले था। उसका बड़ा भाई गैर जनपद में रहकर पढ़ाई करता है। इसी बीच अभिषेक ने फांसी लगा ली।
शाम को जब मां घर लौटी तो बाहर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा ख्ुालवाकर वह अंदर पहुंचीं तो कमरे में बेटे का शव लटका देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें