मऊ (चित्रकूट)। पैदल जा रही वृद्धा को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
मऊ थाना क्षेत्र के बरिया निवासी पंकज कुमार ने बताया कि मां गुलाबकली (65) शनिवार की सुबह शौच के लिए पैदल जा रही थी। बरिया गांव के आगे लालता रोड से राजापुर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर चालक ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी होते ही परिजनों ने वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुलाब कली के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि ट्रक व चालक की जानकारी की जा रही है।