चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव निवासी अर्जुन की पेटदर्द व बुखार से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनके पुत्र संतोष ने बताया कि पिता अर्जुन (60) कई दिन से बीमार थे। उन्हें पेटदर्द की शिकायत पर मंगलवार को जिला अस्पताल मेंभर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
इसके अलवा अस्पताल में बुखार से पीड़ित कछारपुरवा के ज्ञानचंद्र, शिवरामपुर की गुडियादेवी, सीतापुर के गुडडू, अमानपुर की राखी, कर्वी के रामचंद्र व चुनकू राम को भर्ती किया गया है।