चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के खंहरिया गांव में घर के बाहर खेल रहा डेढ़ वर्षीय बालक कुए में गिर गया। जानकारी होते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जन्माष्टमी के दिन इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त रहा।
खंहरिया गांव निवासी राजकिशोर ने बताया कि घर व आसपास जन्माष्टमी की झांकी सजाने की तैयारी चल रही थी। डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष पड़ोस के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान बच्चे कुएं के पास पहुंच गये, लेकिन किसी ने देखा नहीं। इस दौरान वहां स्थित कुएं में आयुष गिर गया। यह देख चीखपुकार मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि दो भाई में छोटा था।