फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर में घुस कर महिला से छेड़खानी, रिश्तेदार समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महिला से उसके रिश्तेदार और दो दोस्तों ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मानिकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बच्चों को पढ़ाने के लिए कर्वी में किराए के कमरे में रहती है। उसके पति मुंबई में काम करते हैं। महिला के अनुसार, 22 मार्च की दोपहर को उसका रिश्तेदार अपने साथी रामलाल और दिलीप के साथ उसके घर आया। आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए उसका मुंह दबा दिया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी उसे और उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। महिला ने यह भी बताया कि उसका रिश्तेदार पहले भी कई बार गलत हरकतें करने का प्रयास कर चुका है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें