फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के लिए 108 की सात एंबुलेंस आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगातार अपनी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर रहा है। कोविड अस्पताल खोह को सक्रिय करके वहां पर कोरोना संक्त्रस्मितों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भांगा (शिवरामपुर) और 200 बेड के एक निजी अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील करने की प्र्रक्रिया चल रही है। साथ ही सात एंबुलेंस 108 एवं दो एएलएस एंबुलेंस कोविड-19 महामारी के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की कड़ी में एंबुलेंस भी कोविड के लिए आरक्षित कर ली गई है। 108 एंबुलेंस ने पिछले लॉकडाउन में संजीवनी की तरह काम किया था। इसको मद्देनजर रखते हुए इस बार भी एंबुलेंस 108 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कोविड-19 के लिए लगाया गया है। जनपद में कार्यरत 108 एंबुलेंस की संख्या 14 है। मरीज के हालात गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज बांदा भी पहुंचाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें