फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या मेले में चित्रकूट न आएं श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अमावस्या मेले में श्रद्धालु चित्रकूट आने से बचे। घरों में पूजन करें। एक साथ पांच से ज्यादा लोग एकत्र न हो। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। यह बात जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान साधु-संतों से कही
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 10 जून को अमावस्या को लेकर तैयारियां बैठक की। कोविड-19 के शासनादेश से अवगत कराया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, थाना, चौकी पुलिस को निर्देश दिए अमावस्या के दिन कोरोना रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करें।
चित्रकूट स्थित सीतापुर, रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग, भरतकूप तथा अन्य स्थलों से भीड़-भाड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस और अधिकारी समेत भरत मंदिर दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास, भरत मिलाप परिक्त्रस्मा मार्ग के महंत राममनोहर दास, मत्गयेंद्रनाथ मंदिर के पुजारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य संत महात्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें