फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तेज बारिश में बहा वैकल्पिक रास्ता, मानिकपुर-सतना मार्ग पर आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-23- वैकल्पिक मार्ग बहने के बाद टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन



-कारी बराह पुल के पास आवागमन ठप, ट्रक-बस व चार पहिया वाहनों की लगी कतार



संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। कुछ घंटों की तेज बारिश ने मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग की मुश्किलें फिर बढ़ा दीं। टिकरिया के पास कारी बराह में अगस्त में डोडा डैम से छोड़े गए पानी के तेज बहाव में पुल बह गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक कच्चा रास्ता बनाकर किसी तरह आवागमन शुरू कराया था लेकिन शुक्रवार देर शाम हुई बारिश में यह वैकल्पिक रास्ता भी पानी में बह गया।
वैकल्पिक मार्ग के बहते ही मानिकपुर से सतना और सतना से मानिकपुर आने-जाने वाले बड़े वाहनों के पहिए थम गए। यह मुख्य मार्ग टिकरिया, इटवां, तुलसी वाटरफॉल सहित मध्य प्रदेश के सतना क्षेत्र को मानिकपुर से जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों यात्री, स्कूली वाहन और व्यापारिक वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। मार्ग बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।शनिवार दोपहर करीब दो बजे मौके पर मौजूद बाइक सवार विनय द्विवेदी और सुरूर हुसैन ने बताया कि रास्ता कटने से बड़े वाहन पूरी तरह बंद हैं, छोटे वाहन भी जोखिम लेकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार-
बारिश से अस्थायी मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। जेसीबी से दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जल्द ही छोटे वाहनों का आवागमन बहाल कराया जाएगा। स्थायी पुल निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।- विपिन कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें