फोटो 19 सीकेटीपी-17 कलक्ट्रेट में खड़े अभ्यर्थी। संवाद
सूची निरस्त कर सचिवालय न भेजने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। 12460 शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग व चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई। अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के बाबू पर अपात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराने व पात्र अभ्यर्थियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
सर्वोच्च न्यायालय के याची अभ्यर्थी बृजलाल ने बताया कि शिक्षक भर्ती 2016 में निकाली गई थी जिसका मामला बाद में सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा था। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जून 2026 में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को सूची भेजी गई थी जिसके आधार पर 17 जून को काउंसलिंग कराई गई।
18 जून को बीएसए कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने कुछ अभ्यर्थियों को गोपनीय तरीके से फोन कर बुलाया गया और उनकी काउंसलिंग कराई। बताया कि इनमें कई ऐसे अभ्यर्थी शामिल हैं जिन्हें पात्रता की शर्तों के अनुरूप नहीं माना जाना चाहिए था। इस मौके पर अमृत लाल, उर्मिला देवी, कमलेश देवी, ज्योति देवी, बृजेश कुमार, विजय प्रकाश, उर्मिला देवी सहित तमाम अभ्यर्थी मौजूद रहे।