चित्रकूट/ पहाड़ी। डिलौरा गांव में देवस्थल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।
शनिवार को पहाड़ी थाना समाधान दिवस में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह से शिकायत की। गोकुल निषाद और बुद्धराज ने बताया कि गांव के सार्वजनिक मंदिर की भूमि पर एक परिवार ने अवैध कब्जा किया है। विरोध करने पर उन्हें मारपीट की धमकी दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जांच कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में जमीन विवाद व मारपीट के मामले प्रमुख रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों का सात दिन में निस्तारण करने को कहा।
पहाड़ी के अलावा शहर कोतवाली, राजापुर, रैपुरा, मऊ, भरतकूप और सरधुआ थानों में भी समाधान दिवस आयोजित हुए। शहर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय ने लोगों की समस्याएं सुनीं।