फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ससुरालियों पर जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विवाहिता बेटी के घर आए माता पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन




फतेहपुर जिले के निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी बेटी अल्का की शादी दिसंबर 2022 में कर्वी के अंकित श्रीवास्तव के साथ की थी। अंकित श्रीवास्तव अलीगढ़ में प्राथमिक शिक्षक हैं। शादी के बाद कुछ विवाद होने पर अल्का के पिता आदित्य, माता सरिता व भाई उदित शुक्रवार को फतेहपुर से कर्वी आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्का के पति अंकित अपने माता-पिता व भाई समेत अन्य ससुरालीजनों के साथ मिलकर बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। समझाने का प्रयास करने पर ससुरालियों ने उनको घर में बंद कर जमकर मारा। आरोप लगाया कि बंदूक की बट से जानलेवा हमला किया गया। बचाव में आने पर बेटी अल्का को भी पीटा गया। हमले से घायल परिवार ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें