फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: टोल मैनेजर पर झूठी शिकायत का आरोप, ज्ञापन

Fri, 13 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुरादाबाद के नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा विवाद में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने टोल मैनेजर और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला। यूनियन ने शुक्रवार को सदर तहसील प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन का आरोप है कि झूठी शिकायत पर किसानों, पदाधिकारियों और पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल, तीन नवंबर को किसान टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे थे। टोल मैनेजर ने उन पर पांच-छह हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। यूनियन ने इसे निराधार बताया।
थाना मुंडापांडे पुलिस ने बिना सत्यापन एफआईआर दर्ज की। यूनियन ने टोल मैनेजर अमित कुमार शर्मा और संबंधित पुलिस अधिकारी पर नई एफआईआर दर्ज करने तथा निर्दोषों के मुकदमे निरस्त करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह, जिलाध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह सिसौदिया, नारायण सिंह, राजकिशोर, दीपक बलराम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें