फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक साथ तीनों का हुआ अंतिम संस्कार, रो पड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट।रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी चचेरे भाई व बहन की मौत के बाद पूरे गांव में शोक है। मृतक खुशबू के पिता सुंदरलाल ने कहा कि पहले मना किया था कि बाइक से लड़की को न भेजो, लेकिन मेरी बात कोई नहीं मानता। कहा कि तीनों एक साथ गांव घर से गए लेकिन तीनों के एक साथ शव गांव लौटे और एक साथ ही तीनों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार की रात खुशबू पुत्री सुंदरलाल, हरिशचंद्र पुत्र फूलचंद्र व दशरथ झब्बू सोनकर की सदर कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर ब्यूर के पास कार की टक्कर से मौत हो गई थी। खुशबू की शादी के लिए लड़का देखने उसे लेकर दोनों भाई कर्वी लाए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद एक ही वाहन में तीनों के शव जैसे ही शाम को गांव पहुंचे तो इन्हें देखने के लिए पूरा गांव आ गया। तीनों की मां भाई बहनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

चित्रकूट। शहर के बस संचालक सुखराम जायसवाल के पुत्र टायर व्यापारी सुरेंंद्र जायसवाल की हादसे में मौत के बाद शुक्रवार की सुबह जैसे की शव उनके घर पहुंचा तो परिजन रोने-बिलखने लगे। उसके दोनों बच्चे मां को पकड़कर कहने लगे मां पापा से बोलो हमसे बात करें। बेहद गमगीन माहौल में व्यापारी का अंतिम संस्कार कराया गया। गुरुवार की देर शाम को शहर के हाईवे पर प्रयागराज मार्ग पर एक बोलेरो चालक ने पुराने विवाद के चलते टायर की दुकान से लौट रहे शहर के व्यापारी सुरेंद्र जायसवाल को बाइक समेत टक्कर मार दी थी। इससे व्यापारी की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें