फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दौड़ में आकाश और बच्ची ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मऊ कस्बे के शिव बाबा के मैदान व रामनगर ब्लाक के देऊंधा उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आकाश व बालिका वर्ग में बच्ची देवी चैंपियन रहे।
विज्ञापन

मऊ कस्बे के शिव बाबा मैदान दो दिवसीय क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसका शुभारंभ विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया। समापन एसडीएम राकेश पाठक ने कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता में संकुल खप्टिहा के आकाश चैंपियन रहे। बालिका वर्ग में संकुल वियावल की बच्ची देवी चैंपियन रहीं। कबड्डी में प्राथमिक बालिका वर्ग में संकुल पूरब पताई व बालक वर्ग में संकुल बरगढ़ की जीत हुई।
खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में संकुल मऊ की जीत हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी व रामनगर क्षेत्र के शिक्षा विभाग के बीईओ एनपी सिंह, प्रधानाध्यापक ज्ञान सिंह, व्यवस्थापक संकल्प पांडेय, व्यायाम शिक्षक रामयश सिंह, डॉ. अखिलेश मिश्रा, वीर भान सिंह, दिलीप व हनुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं संकुलस्तरीय रैली ब्लाक रामनगर के देऊंधा उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़, खो-खो, ऊंची कूद, आदि प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर रामकृृपा ट्रस्ट के प्रबंधक जितेंद्र श्रीवास्तव, पिरामल फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, शिक्षक धर्मराज मिश्रा, प्रमोद, ओम प्रकाश यादव, शैलेंद्र सिंह व रामेश्वरी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें