फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीमेंट लदा ट्रक काली घाटी में पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। काली घाटी स्थित विनय नगर के अंधे मोड़ पर रविवार की सुबह मैहर से सीमेंट लादकर प्रतापगढ़ जा रहा ट्रक पलट गया। चालक और खलासी को हल्की चोट आई हैं।।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

रविवार को सीमेंट लदा ट्रक मध्य प्रदेश क्षेत्र के मैहर से प्रतापगढ़ जा रहा था। विनयनगर काली घाटी के पास ट्रक पलट गया। इस हादसे में प्रतापगढ़ के हिसाम निवासी चालक संतोष (35) व खलासी आकाश (30) को हल्की चोटें आईं।
घायलों ने इसकी सूचना मानिकपुर थाने में दी। मौके पर पहुंची मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह व सरैंया चौकी प्रभारी हारुन खान ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग विद्यासागर यादव, मंजू गुप्ता, रामचंद्र आदि ने सड़क को सीधी करने व चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें