फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई स्पर्श स्माल विलेज योजना में अहमदगंज का चयन

Tue, 13 Sep 2016 10:27 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम मोनिका रानी ने आई स्पर्श स्माल विलेज योजना की बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में जिले में एक ग्राम पंचायत का चयन कर उसमें विभिन्न विकास कार्यक्रमों को पूरा कराया जाएगा। एक कमेटी जिला स्तर पर  व दूसरी कमेटी ग्राम स्तर पर बनायी जायेगी। बैठक में पर सर्व सम्मत से विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत अहमदगंज का चयन आई स्पर्श ग्राम के रूप में किया गया।
विज्ञापन



कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान डीएम नेे संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस ग्राम में संपर्क मार्ग, शौचालय, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मृदा परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन पट्टा, हैंडपंप, पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, माइक्रो मिनी डेयरी योजना आदि संचालित योजनाओं का बेस लाइन सर्वे कराया जाय और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट दें।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को देें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, उप निदेेशक कृषि जगदीश नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर, अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, हरीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्ता, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा सहित समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें